शनिवार, 17 नवंबर 2012

इन्टरनेट पर अपना फैमिली ट्री मुफ्त में बनाये


अगर आप एक फॅमिली ट्री बनाना चाहते हैं और अपने परिवार के बारे में और जानना चाहते हैं , आप Myheritage को काफ़ी पसंद करेंगे.


Kindo.com आने वाली पीढियों के लिए मुफ्त फैमिली ट्री बनाता है

अब एक फैमिली ट्री सिर्फ़ आपको अपने दादा दादी के घर की दीवार पर ही नहीं मिलेगा. kindo पर आप अपना मुफ्त ऑनलाइन फैमिली ट्री बना सकते है,इसके द्वारा आप अपने परिवार के साथ चर्चा कर सकते हैं ,अपने बारे में, अपने पूर्वजों और अपने परिवार के इतिहास के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं | Kindo के पास परिवार और जिनोलोजिस्ट के लिए बहुत सारी मनोरंजक विशेषताएं हैं जो इस नेटवर्किंग साईट को पीढियों के लिए एक चर्चा का स्थान बनाता है | Kindo में परिवार मिलते हैं, अपना फैमिली ट्री बनाते हैं और बढ़ते हैं |


नई पीड़ी का फैमिली ट्री स्थिर नहीं है, परन्तु ये सभी उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए एक ऐसा मध्यम है जिससे वो जानकारी प्राप्त करते हैं , अपने परिवार के सम्पर्क में रहते हैं | Kindo की विशेषता उसका है जो आप फैमिली ट्री बनाते हैं और अपने परिवार के सदस्यों को आमंत्रित करते हैं , जैसे की बाकी नेटवर्किंग साईटस करती हैं ,आपका ख़ुद का प्रोफाइल होगा जो सिर्फ़ आपके परिवार के सदस्य ही देख सकेंगे |

Kindo के पीछे जो सोच है वो २००७ के शुरू में ही जन्मी थी | Kindo टीम के सदस्य परिवार के साथ छुट्टियों पर थे और लंदन वापिस पहुंचे, सभी एक साथ काफ़ी पीते हुए चर्चा कर रहे थे की लंदन पहुंचकर अपने परिवार के सम्पर्क में रहना कितना मुश्किल है | इसलिए Kindo ने इसका हल निकालने की कोशिश की, घर बैठे लोगों के लिए एक दूसरे से सम्पर्क में रहना आसान किया और अभी बहुत कुछ ढूँढा जा रहा है जो एक उपयोगकर्ता चाहता है|

Kindo.com का मुख्यालय लंदन मे है पर इसका ध्यान अंतर्राष्ट्रीय उपयोगकर्ताओं पर है | अपनी वेबसाइट को ग्यारह अलग अलग भाषाओं में उताकर इसने सभी देशों के परिवारों को जोड़ने का प्रयास किया है |
Share: