गुरुवार, 11 अगस्त 2016

अब ऑनलाइन लर्निंग डीएल बनाये !

 
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब आसान हो गया है। केंद्र सरकार ने ऑनलाइन डीएल बनवाने की दिशा में यह पहल की है। देश के कुछ चुनिंदा राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में मौजूद कुछ आरटीओ ऑफिस को ऑनलाइन सर्विस देने की इस पहल से जोड़ा गया है। जल्द ही देश के सभी राज्यों में इस सर्विस को शुरू कर दिया जाएगा। सड़क परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर लर्निंग लाइसेंस और कन्फर्म ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना संभव होगा।
 

1. सबसे पहले आपको मंत्रालय की वेबसाइट https://parivahan.gov.in/sarathiservice/newLLDet.do पर लॉग-इन करना होगा। पेज खुलने पर आपके सामने लाइसेंस बनवाने के लिए दिशा-निर्देशों की लिस्ट होगी, जो आपको फॉलो करनी होगी।

2 . इनको पढ़ने के बाद आपको Continue पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको नया लर्निंग लाइसेंस बनवाने के ऑप्शन I don't have any Licence पर क्लिक करके सबमिट करना होगा।

3 . इसके बाद नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपने राज्य, आरटीओ ऑफिस को सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स जिनमें अपना नाम, फोन नंबर, ब्लड ग्रुप, माता-पिता के नाम आदि भरने होंगे।

4 . इसके बाद आपको लाइसेंस बनवाने के लिए यह भी बताना होगा कि आपको कौन-सी गाड़ी चलाने के लिए लाइसेंस बनवाना है।

5 . सारी डिटेल्स भरने के बाद आपको सबमिट करना होगा। इसके बाद एक एक्नॉलेजमेंट फॉर्म आएगा, जिसका आप प्रिंट ले सकते हैं।

6 . इसके बाद आपको अपनी फोटो, सिग्नेचर और डॉक्युमेंट अपलोड करने होंगे और फीस का पेमेंट करना होगा।

7 . फीस पेमेंट करने के बाद आपका स्लॉट बुक हो जाएगा। इसके बाद उसी दिन जाकर आपको आरटीओ ऑफिस में ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। टेस्ट पास करने के बाद आपका लर्निंग डीएल 15 दिन के अंदर पोस्ट द्वारा आपके घर पर पहुंच जाएगा।


परमानेंट डीएल बनवाने के लिए !! 
लर्निंग लाइसेंस बनने की तारीख से एक महीने बाद आप परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऊपर दिया गया प्रोसेस ही फॉलो करना होगा। परमानेंट लाइसेंस के लिए अप्लाई करने के दौरान पहले आपको अपने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर देना होगा। अगर आप नंबर नहीं देंगे तो आपका ऑनलाइन डीएल नहीं बन पाएगा।


इन राज्यों के लोग बनवा सकेंगे ऑनलाइन डीएल !! 
केंद्र सरकार की वेबसाइट ने ये सर्विस अभी कुछ चुनिंदा राज्यों के आरटीओ ऑफिस में शुरू की है। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ये सर्विस लॉन्च की गई है, उनमें राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मेघालय, ओडिशा, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु शामिल हैं।

ट्रैक कर सकेंगे अपनी एप्लिकेशन !!
फॉर्म भरने के बाद आप वेबसाइट पर अपनी एप्लिकेशन को ट्रैक कर सकते हैं। यही नहीं अगर आप एप्लिकेशन वापस लेना चाहते हैं तो ऐसा भी कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और अप्लाई करने की तारीख भरनी होगी, जिसके बाद आपकी एप्लिकेशन वापस हो जाएगी।
 
 
Share:

शुक्रवार, 5 अगस्त 2016

Numbers to Words Converter (Indian Numbering System)



नम्बरो को शब्दो में बदलने के लिए यहाँ क्लिक करें
http://knowpapa.com/num2words/

USEFUL FOR : 
* Writing Bank Cheque
* Filling bank slips to deposit money
* Filling Receipt and Other govt. forms
* Invoice Print


Lucky Singh
Share:

बुधवार, 27 जुलाई 2016

किसी भी पैन कार्ड का विवरण कैसे जानें !



किसी भी पैन कार्ड का विवरण जानने के लिए आपको केवल पैन कार्ड का नंबर चाहिए और आप मुफ्त में भारत में कही भी रहने वाले किसी भी व्यक्ति का विवरण जान सकते है !

पैन कार्ड नंबर से व्यक्ति का Surname, Middle Name, First Name, Area Code, AO Type, Range Code, AO Number, Jurisdiction, Income Tax Office Address जाना जा सकता है

1. यहाँ क्लिक करके इस साइट पर जाये https://incometaxindiaefiling.gov.in/e-Filing/Services/KnowYourJurisdiction.html

2. पैन नंबर भरें !

3. कैप्चा कोड भरें !

4. निम्नलिखित विवरण देखने के लिए क्लिक करें !



 नोट : इस साइट में किसी भी तरीके का ERROR आने पर अपने कंप्यूटर की टेंप फाइल और कुकी को डिलीट करें !!

LUCKY SINGH
Share:

जानिए गाड़ी के मालिक का नाम और गाड़ी की पंजीकरण अवस्था (Tracing Owner Name & RC Status )

 

अब केंद्रीय डेटाबेस के माध्यम से Parivahan सेवा द्वारा ऑनलाइन कार के मालिक का नाम और गाड़ी की पंजीकरण अवस्था जानना संभव है ! 

 

इसके लिए इस साइट पर जाये https://parivahan.gov.in/parivahan/

 

 

1. Online Services को चुने !

 

2. Know your Vehicle Details पर क्लिक करे !

 

3. Registration No. भरें !

 

4. Check RC Status पर क्लिक करें !!

 

इस सुविधा का इस्तेमाल आप पुरानी गाड़ी खरीदते हुऐ कर सकते है जिससे आपको कोई धोखा ना दे पाए !!  

 

For State Wise
MP (Bhopal, Indore etc) Visit
Chhattisgarh - Visit 
Karnataka (Bangalore etc) - Visit
Orissa Transport - Visit 
Andhra Pradesh - Visit 
Hyderabad (Telangana) - Visit 
Himachal Pradesh - Visit 
North East - Visit 
Chandigarh - Visit 
Rajasthan (Jaipur) - Visit

LUCKY SINGH

 

Share:

रविवार, 5 अप्रैल 2015

पहचानों पैसे की बोली, क्योंकि पैसा बोलता है (RBI)


"पहचानों पैसे की बोली, क्योंकि पैसा बोलता है" ! जी हाँ यही है रिजर्व बैंक आफ़ इंडिया की वह वेबसाइट जिसमे आम इंसान को सरल तरीके से ये समझाने की कोशिश की गई है की भारतीय रुपये पर कौन - कौन से ऐसे सुरक्षा चिन्ह छिपे होते हैं जिसकी पहचान करने से रुपये के असली या नकली होने का पता किया जा सकता है !

रिजर्व बैंक आफ़ इंडिया की इस वेबसाइट में 10 से लेकर 1000 रूपये तक के नोट की पहचान करने के सरल तरीके दिए गए है, जिसकी पहचान करने से शायद ही हम जैसा आम इंसान धोखा खाए !


इस साइट पर आप जिस किसी नोट के सुरक्षा चिन्ह के बारे में जानकारी चाहते हैं उसको क्लिक कीजिये,  


इसके बाद उसी नोट का बडा रूप स्क्रीन पर आ जायेगा जिसपर 1 से 11 तक के नम्बर अंकित होगे अब आप बारी-बारी से उन नम्बरो पर क्लिक करके उस नोट में छिपे सभी सुरक्षा चिन्ह की पहचान कर सकते हैं और आप इस सारी जानकारी को PDF फाइल में भी डाउनलोड कर सकते हैं! 

याद रखिये : भारतीय कानून के अनुसार नकली नोट रखना और उनका इस्तेमाल करना अपराध है इसलिए संभलकर लेन - देन करें ! 

LUCKY SINGH
Share:

गुरुवार, 2 अप्रैल 2015

वाट्स एप में कैसे शुरू करें फ्री voice-calling


वाट्स एप ने कुछ समय पहले voice-call का फीचर शुरू किया था जो शुरुआत में कुछ ही एप यूजरों को दिया जा रहा था, मगर अब फ्री voice-calling फीचर सभी एंड्रायड यूजरों के लिए उपलब्‍ध है। अगर आप भी वाट्स एप का प्रयोग करते हैं और आपने अभी तक अपने वाट्स एप में फ्री कॉल का फीचर एक्‍टीवेट नहीं किया है तो फिर देर किस बात की, अभी वाट्स एप में कुछ आसान स्‍टेप की मदद से वॉयस कॉल एक्‍टीवेट करें।


तरीका नम्बर 1 

अपने फोन में वाट्स एप का सबसे लेटेस्‍ट वर्जन इंस्‍टॉल करें, इसके लिए आप वाट्स एप की साइट में क्‍लिक करके 2.12.23 वर्जन इंस्‍टॉल कर सकते हैं या फिर सीधे गूगल प्‍ले स्‍टोर में जाकर वाट्स एप को अपग्रेड कर सकते हैं। लेटेस्‍ट वर्जन इंस्‍टॉल होने के बाद अगर आपके किसी दोस्‍त के वाट्स एप में वॉयस कॉलिंग फीचर दे दिया गया है तो उससे अपने नंबर पर कॉल करके वॉयस कॉल फीचर इनेबल कर सकते हैं। फोन में कॉल रिसीव होने के बाद कुछ देर रुके उसे तुरंत डिस्‍कनेक्‍ट न करें, जब आपके वाट्स ऐप में कॉलिंग फीचर एक्‍टीवेट हो जाएगा तो दो की जगह 3 टैब दिखेंगे पहला कॉल, दूसरा चैट और तीसरा कांटेक्‍ट

Note : यह सुविधा कथित तौर पर कुछ एंड्रायड फोन पर काम नहीं कर रही है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो बिना किसी दोस्‍त को आमंत्रित किये, नीचे दिए गए कदम का पालन करके WhatsApp पर फ्री voice-calling फीचर सुविधा प्राप्त कर सकते है


तरीका नम्बर 2

इस तरीके को करने के लिए एक rooted device की जरूरत होती है अगर आप की डिवाइस (PHONE) rooted है तभी आप या तरीके को कर सकते है। फोन में वाट्स एप का सबसे लेटेस्‍ट वर्जन इंस्‍टॉल करें, इसके लिए आप वाट्स एप की साइट में क्‍लिक करके 2.12.23 वर्जन इंस्‍टॉल कर सकते हैं या फिर सीधे गूगल प्‍ले स्‍टोर में जाकर वाट्स एप को अपग्रेड कर सकते हैं। अब आप अपने फ़ोन में Root Explorer या Es file Explorer ओपन करे

Root Explorer आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते है

Es file Explorer आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते है

Open करके आप यहाँ जाये  

Data / Data / com.whatsapp / Shared_prefs / com.whatsapp__preferences.xml


अब com.whatsapp__preferences.xml फाइल को EDIT करें और map के बाद नीचे लिखी दो लाइनें जोड़ दे




अब इस फाइल को सेव करने के बाद, SETTING / Apps और WhatsApp को FORCE STOP कर दुबारा चालू करें !

( कुछ कारणों से जावा कॉर्ड इमेज फाइल में दिया गया है ! इसलिए इस जावा कॉर्ड के कॉपी/पेस्ट की संभावना नहीं )




Share: